Share this
INCOME TAX ME APNA ACCOUNT KESE BADLE
नमस्कार दोस्तों आप सबका स्वागत है हमारी इस Artical में।
आज हम इस पोस्ट में बात करने वाले हैं कि आप अपने आयकर विभाग की वेबसाइट पर अपना बैंक खाता कैसे जोड़े, हटाए, या बदले। क्योंकि कई बार कई कारणों से हम अपना खाता बदल लेते है जैसे ट्रांसफर होना, खाते में कोई दिक्कत होने, तो इसकी जानकारी आयकर विभाग को उसकी साइट पर देनी चाहिए, इससे return हैं वो उसी खाते में आएं।
आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट को ओपन करना हैं। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक कीजिए। उसके बाद id, password, और captcha एंटर कर लॉगिन करना हैं। तो आप आयकर विभाग की वेबसाइट के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे। आपको डैशबोर्ड इस तरह दिखेगा।
इसके ऊपर option में आपको profile ऑप्शन दिखेगा। इस पर आप जैसे ही जाओगे तो आपके सामने इसके मेनू दिखाई देंगे।
इसमे bank account validate का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर आपके सामने इस तरह की स्क्रीन पर आपका पहले से जुड़ा हुआ खाता नंबर दिखाई देगा।
अगर आप उसे हटाना चाहते हैं तो उसके सामने वाले box में √ कर उसे remove पर क्लिक कर दीजिए तो आपका खाता जो जुड़ा हुआ है वो हट जाएगा।
अगर आप नया खाता जोड़ना चाहते है तो आप add पर क्लिक कीजिए।
आपके सामने इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी।
जिसमे आपका नाम और पैन नम्बर पहले से दर्ज होगा। अब आपको आपका नया खाता नंबर , बैंक का ifsc कोड को दर्ज करें। उसके बाद Confirm होने पर prevalidate pr क्लिक कीजिए।
अगर आपका बैंक खाता और पैन पर अंकित नाम अगर नही मिलते है तो आपका यह खाता नहीं जुड़ पाएगा।
खाता जुड़ने की प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी आपके मोबाइल नम्बर और ईमेल पर आ जाएगी। इसके लिए आपका नाम करेक्शन करवा कर पुनः प्रयास करना पड़ेगा।
इस तरह आप अपने बैंक खाते को आयकर विभाग की वेबसाइट से जोड़ या हटा सकते हैं।
Also read
आयकर विभाग पर रेजिस्ट्रेशन
ITR कैसे भरें
तत्काल पैन कार्ड कैसे बनाए
दोस्तो आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे और आपके विचार कॉमेंट करकर जरूर बताए।