Share this
राष्ट्रगान जन-गण-मन Jana Gana Mana National Anthem
Jana Gana Mana National Anthem : आजादी के जश्न से लेकर वीर जवानों की शहादत के दौरान बजाए जाने वाले राष्ट्रगान जन-गण-मन से कुछ रोचक बातें जुड़ी हुई हैं। इसे राष्ट्रीय कवि रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा एवं गाया था। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में स्वीकार किया था।
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
Read Also