Share this
India- Some Facts
India GK in Hindi – यहां पर भारत से सम्बंधित सामान्य ज्ञान (India GK) दिया गया है जो कि प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन अपडेट होने वाली समसामायिक घटनाएं (Current Affairs) यहां पर उपलब्ध हैं। यहां पर सामान्य ज्ञान (India General Knowledge – GK) से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (General Knowledge Question Answers) भी दिए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। यहां पर भारत के विभिन्न राज्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान (General Knowledge) भी उपलब्ध है।
भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था।
भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर,
राष्ट्रीय पशु बंगाल टाइगर,
राष्ट्रीय जलजीव गंगा डॉल्फिन,
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा,
राष्ट्रीय पुष्प कमल,
राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ,
राष्ट्रीय खेल – हॉकी
भारत एशिया महाद्वीप में स्थित ऐसा देश है जिसकी सीमाएं 7 देशों पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका से लगती है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से पूरी दुनिया में भारत का स्थान सातवां है और यह 32,87,590 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील (क्षेत्रफल 1,165 किमी),
सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंघा (8586 मीटर)
सबसे लंबी नदी गंगा (2525 किमी)
भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा (क्षेत्रफल 3,702 किमी) और सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (क्षेत्रफल 342,239 किमी) है।
भारत की संस्कृति करीब 4,500 वर्ष पुरानी है जो दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है। भारत की 79 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या हिंदू है। भारत के लोकप्रिय नृत्य भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी और ओडिसी हैं। वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार और प्रयागराज भारत के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक हैं। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मस्जिद वाला देश है। यहां 3 लाख से भी अधिक मस्जिद हैं। भारत में लगभग 500 से भी ज्यादा वन्यजीव अभयारण्य और लगभग 1300 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं।