Share this
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India
1. राष्ट्रीयता – भारतीय
2. राष्ट्रभाषा – हिन्दी
3. राष्ट्रीय लिपि – देवनागरी
4. राष्ट्रीय गान – जन गण मन
- रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा ये गान लिखा गया था.
5. राष्ट्रीय गीत – वन्दे मातरम
- इसको बंकिमचन्द्र चैटर्जी लिखा गया था.
6. राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा
- तिरंगे में समान अनुपात में केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की पट्टियाँ होती हैं
- इसलिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है.

7. राष्ट्रीय पशु – बाघ
- भारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर को अप्रैल 1973 में घोषित किया गया था

8. राष्ट्रीय पक्षी – मोर
- भारतीय मोर को भारत के राष्ट्रीय पक्षी के तौर पर अंगीकृत किया गया है
9. राष्ट्रीय पुष्प – कमल
- कमल का वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है.
- इसे भारत के राष्ट्रीय फूल के रुप में अंगीकृत किया गया है

10. राष्ट्रीय चिन्ह – अशोक स्तंभ
- अशोक स्तम्भ मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तम्भ से लिया गया है.
- अशोक के स्तंभ शिखर पर देवनागरी लिपी में “सत्यमेव जयते” लिखा है (सच्चाई एकमात्र जीत) जो मुनडका उपनिषद (पवित्र हिन्दू वेद का भाग) से लिया गया है.

11. राष्ट्रीय वाक्य – सत्यमेव जयते
12. राष्ट्रीय पंचांग – शक संवत
- भारतीय राष्ट्रीय पंचांग या ‘भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर’ भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है।
- यह शक संवत पर आधारित है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ 22 मार्च 1957 से अपनाया गया।
13. राष्ट्र-पिता – महात्मा गांधी
- महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है
14. राष्ट्रीय खेल – हॉकी
15. राष्ट्रीय मुद्रा – ₹ रूपया
- आधिकारिक रुप से भारत के गणराज्य की करेंसी भारतीय रुपया (ISO code: INR) है
16. राष्ट्रीय सूचना पत्र – श्वेत पत्र
17. राष्ट्रीय योजना – पंचवर्षीय योजना
18. राष्ट्रीय पर्व – स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती
- भारत के राष्ट्रीय दिवस के रुप में स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस को घोषित किया गया है
- हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी जाती है क्योंकि इसी दिन गाँधी का जन्म हुआ था.
- 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है
- 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है
19. राष्ट्रीय पुरस्कार – भारत रत्न
- ये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है भारत रत्न असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है इनमें विज्ञान, कला, साहित्य, खेल और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र सम्मिलित होते हैं.
20. राष्ट्रीय फल – आम
- इसको सभी फलों में राजा का दर्जा प्राप्त है
21. राष्ट्रीय वृक्ष – वट वृक्ष या बरगद का पेड़
- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ को माना गया है
- यह एकता और दृढ़ता का प्रतीक है.
22. राष्ट्रीय नदी – गंगा
- गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी और पवित्र नदी है