Share this
आधार में पता कैसे जोड़े। Address Update in Aadhaar
नमस्कार दोस्तों
अगर आप ने हाल ही में अपना घर बदला हैं, या आप कही शिफ्ट हुए हो तो आपको आपका पता आधार कार्ड में बदलना चाहते हो लेकिन बदल नही पा रहे हो। आप के पास समय नही हैं एनरॉलमेंट सेंटर जाकर बदलवाने का तो आइए हम आपकी मदद करते हैं, की आप किस तरह से अपना पता घर बैठे अपने मोबाइल से बदल सकते हैं।
घर बैठे पता बदलने के लिए आपके पास एक मोबाइल नम्बर होना चाहिए और वो नम्बर आधार से लिंक होना चाहिए।
अगर आपका मोबाइल नम्बर आधार से लिंक नही हैं तो आपको एनरोलमेंट सेंटर जाना ही होगा क्योंकि वहाँ आपके फिंगर वेरिफिकेशन के बाद ही मोबाइल नंबर अपडेट होगा। आपके नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर का पता लगाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
या फिर आप uidai की ऑफिशियल वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाए।
आपको इस तरह का पेज दिखाई देगा
इस मे आप proceed to update address पर क्लिक कीजिए अब आपके सामने इस तरह की स्क्रीन होगी

इसमे आपको अपना आधार नम्बर या वर्चुअल id है वो दर्ज करना होगा। उसके बाद कैप्चा को दर्ज करना होगा और अंत मे send OTP कर क्लिक कीजिए तो आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP का मैसेज आएगा, उस otp को दर्ज कर आपको login करना हैं। उसके बाद इस तरह की स्क्रीन दिखेगी।
इस में update address via Address proof पर क्लिक करना हैं। अब आपके सामने यह स्क्रीन होगी।
जिसमे आपका वर्तमान पता बताया जाएगा। और इसके नीचे आप अब जो पता बदलना चाहते हो वो आपको दर्ज करना पड़ेगा। दर्ज करने के आप आगे बढ़ेंगे तो आपको जो पता दर्ज किया हैं उसे जांचने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद आगे पढ़ने पर इस तरह की स्क्रीन दिखेगी
इसमें आप जो address proof लगाना चाहते हो वो सेलेक्ट करना होगा और उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। आगे proceed करने के बाद आपके पता बदलने की प्रकिया पूर्ण होने का मेसेज आ जाएगा। इस तरह आप चरणबध्द तरीके से अपना आधार में पता बदल सकते है|
दोस्तो आपको हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
धन्यवाद
Also Read:-
ये भी पढ़े
1 आधार status कैसे देखें।
2 जमीन का राजस्व रिकॉर्ड कैसे देखें
3 बाल आधार कैसे बनाए।
4 विद्यालय क्रमोन्नत list देखेंं
5 कोरोना सहायता योजना