Share this
अगले महीने जुलाई की 25 तारीख को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 29 जून को पर्चा भरने की आखिरी तारीख है। NDA ने झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
द्रौपदी मुर्मू उड़िसा राज्य से आने वाली आदिवासी नेता हैं।
देश में अब तक आदिवासी समुदाय का कोई व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं बन पाया है। महिला, दलित, मुस्लिम और दक्षिण भारत से आने वाले लोग राष्ट्रपति बन चुके हैं, लेकिन आदिवासी समुदाय इससे वंचित रहा है। ऐसे में यह मांग उठती रही है कि दलित समाज से भी किसी व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया जाए।
द्रोपदी मुर्मू के बारे में कुछ जानकारी
एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च पद की प्रत्याशी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा में मयूरभंज जिले में हुआ। अपने कैरियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में करते हुए 1997 में पार्षद रह चुकी हैं। 2 बार भाजपा विधायक और एक बार मंत्री रह चुकी हैं। और झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
Attractive section of content. I just stumbled upon your site and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your blog posts.Anyway I’ll be subscribing to your feeds and even I achievement you access consistently quickly.